BREAKING NEWSE-PaperUncategorized
Trending

बाढ़ के बीच छात्रावासों तक पहुंची राहत सामग्री

बाढ़ के बीच छात्रावासों तक पहुंची राहत सामग्री

साहिबगंज। बाढ़ की विकट परिस्थितियों के बीच जिला प्रशासन राहत एवं बचाव कार्यों में जुटा है। इसी क्रम में साहिबगंज महाविद्यालय परिसर स्थित विभिन्न कल्याण छात्रावासों में रह रहे विद्यार्थियों के बीच आवश्यक खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।अंचल अधिकारी सह साहिबगंज बासुकीनाथ टुडू ने छात्रावास पहुंचकर छात्रों के बीच खाद्य सामग्री वितरित की। इस दौरान छात्रावासों में रह रहे विद्यार्थियों की स्थिति और उनकी आवश्यकताओं की भी जानकारी ली गई।बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन प्रभावित लोगों तक लगातार राहत पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। अधिकारियों ने बताया कि विषम परिस्थितियों में छात्रावासों में रह रहे छात्रों की जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।जिला प्रशासन ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं सहायता कार्य लगातार जारी है और जरूरतमंदों तक हरसंभव सहयोग पहुंचाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।खाद्य सामग्री मिलने से छात्रावासों में रह रहे विद्यार्थियों को राहत मिली है। प्रशासन की इस पहल को बाढ़ के कठिन दौर में छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सहयोग के रूप में देखा जा रहा है।

MD ASFAK HUSSAIN (vicky)

सच की आवाज़°हर खबर आप के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!