संगठन में बड़ा फेरबदल: रविन्द्र शर्मा को यूपी-उत्तराखंड का प्रदेश कार्यवाहक प्रभारी नियुक्त किया
दो राज्यों की महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी मिलने के बाद अब श्री रविन्द्र शर्मा की भूमिका उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में संगठन के विस्तार के लिहाज से अहम मानी जा रही है।
लखनऊ। श्री महाकाल भारतीय सेना में संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। संगठन के मुख्यालय से जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार श्री रविन्द्र शर्मा जी को उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड प्रदेश का प्रदेश कार्यवाहक प्रभारी नियुक्त किया गया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगी। प्रदेश कार्यवाहक प्रभारी के रूप में श्री रविन्द्र शर्मा दोनों राज्यों में संगठन के विस्तार, संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन तथा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे।
आ
देश के अनुसार उन्हें संगठन की नीतियों एवं नियमों के अनुपालन के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई है।
यह नियुक्ति श्री महाकाल भारतीय सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिकेत शर्मा तथा हेडक्वार्टर चीफ/मंत्री, पश्चिमी क्षेत्र श्री पंडित रामबाबू त्रिपाठी के हस्ताक्षर से जारी आदेश में की गई है।
🔴 बड़ी बात






