Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
Uncategorized

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कौशल विकास मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न

अधिक से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने के कड़े निर्देश

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कौशल विकास मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न

अधिक से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने के कड़े निर्देश

गोण्डा
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में कौशल विकास मिशन के अंतर्गत संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति एवं रोजगार सृजन से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद के अधिक से अधिक युवक एवं युवतियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं स्वरोजगार के साथ-साथ निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसरों से जोड़ने पर विशेष बल।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे अधिक से अधिक युवा इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि कौशल विकास मिशन के माध्यम से युवाओं को उनकी रुचि एवं स्थानीय रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए, ताकि प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद उन्हें रोजगार प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

रोजगारपरक ट्रेडों में प्रशिक्षण पर विशेष जोर देने के निर्देश

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में रोजगार की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए एग्रीकल्चर, ऑटोमेटिव, कंस्ट्रक्शन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड प्रोसेसिंग, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, प्लम्बिंग, हैंडीक्राफ्ट एंड कार्पेट, ब्यूटी एंड वेलनेस, टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी, आईटी एवं आईटीईएस, रिटेल सहित अन्य रोजगारपरक ट्रेडों में अधिक से अधिक युवक-युवतियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम उद्योगों एवं बाजार की मांग के अनुरूप संचालित किए जाएं, जिससे प्रशिक्षित युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें।

समन्वित प्रयासों से बढ़ेगा रोजगार और आत्मनिर्भरता

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए कौशल विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि युवाओं को प्रशिक्षण के साथ-साथ रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए, जिससे जनपद में रोजगार के अवसरों का विस्तार हो तथा अधिक से अधिक युवा आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने नियमित समीक्षा एवं सतत मॉनिटरिंग पर भी विशेष बल दिया।

बैठक में कौशल विकास कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन, प्रशिक्षण की गुणवत्ता, युवाओं की अधिकाधिक भागीदारी तथा रोजगार उपलब्ध कराने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में जिला विकास अधिकारी आदित्य तिवारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए सुशील कुमार पांडेय, डीसी एनआरएलएम जे.एन. राव, जिला सेवायोजन अधिकारी, राम सिंह जिला समन्वयक कौशल विकास, अविनाश प्रताप सिंह कौशल विकास मैनेजर, दीपक खरे कौशल विकास मैनेजर सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों ने सहभागिता की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!