BREAKING NEWSE-Paperhttps://rknews24.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedराज्यलोकल न्यूज़शाहाबादहरदोई

वाल्मीकि बस्ती गिलजई में फ्रीजर की सुविधा नहीं, भीषण गर्मी में लोगों को हो रही परेशानी

नगर पालिका की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल, वाल्मीकि बस्ती के लोगों ने फ्रीजर लगवाने की उठाई मांग

शाहाबाद, हरदोई। नगर पालिका परिषद शाहाबाद क्षेत्र के मोहल्ला गिलजई स्थित वाल्मीकि बस्ती में फ्रीजर की सुविधा उपलब्ध न होने का मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका की ओर से नगर के विभिन्न स्थानों पर फ्रीजर लगाए जा रहे हैं, लेकिन वाल्मीकि बस्ती के निवासी अभी तक इस सुविधा से वंचित हैं।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर के अन्य क्षेत्रों में फ्रीजर की व्यवस्था की जा रही है, तो फिर वाल्मीकि बस्ती को इस सुविधा से क्यों वंचित रखा गया है? लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि बस्ती में भी प्राथमिकता के आधार पर फ्रीजर लगवाया जाए, जिससे आम नागरिकों को राहत मिल सके।

 

अब सवाल यह है कि क्या नगर पालिका प्रशासन इस ओर ध्यान देगा और वाल्मीकि बस्ती के लोगों की समस्या का समाधान करेगा?

 

स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी से मांग की है कि मोहल्ला गिलजई की वाल्मीकि बस्ती में जल्द से जल्द फ्रीजर की व्यवस्था कराई जाए, ताकि किसी भी क्षेत्र के नागरिक को मूलभूत सुविधा से वंचित न रहना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!