BREAKING NEWSE-PaperUncategorized
Trending

साहिबगंज में NDRF की 30 सदस्यीय टीम ने संभाला मोर्चा, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

बाढ़ से निपटने को प्रशासन और NDRF की संयुक्त तैयारी, त्वरित रेस्क्यू पर जोर

साहिबगंज, 9 सितंबर। जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में 30 सदस्यीय एनडीआरएफ (NDRF) टीम ने साहिबगंज में मोर्चा संभालते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण किया। टीम ने प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेकर संभावित रेस्क्यू अभियान को लेकर आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान एनडीआरएफ के जवानों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जलस्तर, आवागमन की स्थिति तथा लोगों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। टीम ने संभावित आपात परिस्थितियों में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक संसाधनों और व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।जिला प्रशासन और एनडीआरएफ के बीच बेहतर समन्वय के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया जा सके।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बाढ़ की चुनौतीपूर्ण स्थिति में लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने, सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।एनडीआरएफ की टीम की मौजूदगी से जिले में संभावित बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को और मजबूती मिली है। त्वरित रेस्क्यू और सुरक्षित जीवन सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

MD ASFAK HUSSAIN (vicky)

सच की आवाज़°हर खबर आप के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!