Uncategorized
Asp अनुज पर FIR का आदेश देने वाले जज का ट्रांसफर… संभल कोर्ट के जज का ट्रांसफर, ASP अनुज चौधरी पर FIR का दिया था
एएसपी अनुज चौधरी, इंस्पेक्टर अनुज तोमर समेत 15–20 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश देने वाले सीजेएम विभांशु सुधीर का तबादला कर दिया गया है

- Asp अनुज पर FIR का आदेश देने वाले जज का ट्रांसफर…
संभल कोर्ट के जज का ट्रांसफर, ASP अनुज चौधरी पर FIR का दिया था आदेश
उत्तर प्रदेश के संभल हिंसा मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. हिंसा के दौरान घायल युवक आलम के पिता यमन की याचिका पर सुनवाई करते हुए एएसपी अनुज चौधरी, इंस्पेक्टर अनुज तोमर समेत 15–20 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश देने वाले सीजेएम विभांशु सुधीर का तबादला कर दिया गया है. उनका स्थानांतरण संभल से सुल्तानपुर किया गया.
उत्तर प्रदेश के संभल हिंसा मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. एएसपी अनुज चौधरी और इंस्पेक्टर अनुज तोमर समेत 15 से 20 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश देने वाले मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) विभांशु सुधीर का तबादला कर दिया गया है. उनका स्थानांतरण संभल से सुल्तानपुर किया गया है.
दरअसल, संभल में हुई हिंसा के दौरान घायल हुए युवक आलम के पिता यमन की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए CJM विभांशु सुधीर ने अहम आदेश दिया था. उन्होंने एएसपी अनुज चौधरी, इंस्पेक्टर अनुज तोमर सहित 15 से 20 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए थे. अदालत का यह आदेश संभल हिंसा प्रकरण में पुलिस की भूमिका को लेकर बेहद अहम माना जा रहा था




