Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSE-Paperhttps://rknews24.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedराज्यलोकल न्यूज़

महराजगंज -: डेढ़ माह पहले हुई थी शादी, नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों मे फंदे से लटकता मिला शव

महराजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम खैराटी में विवाह के डेढ़ माह बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 21 वर्षीय रेशमी यादव का शव सोमवार को उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली

जानकारी के अनुसार, सोनौली थाना क्षेत्र के अरघा गांव निवासी राजकिशोर यादव की पुत्री रेशमी यादव का विवाह 8 मई 2026 को खैराटी निवासी दशरथ यादव के साथ हुआ था। शादी को अभी डेढ़ माह ही हुए थे। पति रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहता है। सोमवार को सास-ससुर खेत में काम करने गए थे, जबकि रेशमी घर में अकेली थी। वापस लौटने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव तथा प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया तो रेशमी का शव छत की कुंडी से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में कुछ सप्ताह पहले शादी की खुशियां थीं वहां मातम पसरा हुआ है।

सीओ नौतनवा बसंत सिंह ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

महराजगंज से ब्यूरो चीफ विनय त्रिपाठी कीअ रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!