सिविल लाइन थाना क्षेत्र सङक हादसे में 12वीं कक्षा की छात्रा की जान चली गई
डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर जांच के बाद डॉक्टरों ने सुमन को मृत घोषित कर दिया।

यूपी केजिला इटावा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र सङक हादसे में 12वीं कक्षा की छात्रा की जान चली गई। कृष्णा पुरम कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय सुमन राजपूत पुत्री रामलाल मंदिर दर्शन के लिए परिजनों व सहेलियों के साथ पिलुआ स्थित महावीर मंदिर जा रही थी। इसी दौरान पड़ुआ गांव के पास सड़क किनारे पैदल चल रही सुमन को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि सुमन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन उसे पहले एक निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर जांच के बाद डॉक्टरों ने सुमन को मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि ट्रैक्टर व चालक की पहचान की जा रही है, जल्द ही आरोपी को पकड़कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
छात्रा की मौत से परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गी।
RK NEWS 24 MEDIA CHANNEL#UttarPradesh #Viral



