महराजगंज के नौतनवा में बहू पर रुपए और आशियाना हड़पने का आरोप

महराजगंज के नौतनवा में बहू पर रुपए और आशियाना हड़पने का आरोप, बुजुर्ग मां के आंसुओं और बेटों और नतियों के आगे भी नहीं थमा विवाद योगी से न्याय की गुहार लगाती इस बेबस मां के आंसुओं की कहानी
स्लाग- विवाद की वजह: पत्नी का किराएदार के साथ प्रेम प्रसंग, पति ने लगाया पत्नी पर बेवफाई का आरोप
एंकर- बेटी पराया धन होती है जो दूसरे के घर को रोशन करने जाती है। लेकिन, जब वही जीवन संगिनी बनकर किसी के साथ विश्वासघात करे तो उसकी बनी बनाई दुनिया उजड़ते देर नहीं लगती।
दरअसल महराजगंज के नौतनवां कस्बे के वार्ड नंबर 11 भुन्डी के रहने वाले गंगासागर वर्मा उर्फ सोनू ने स्थानीय थाना और जिले के तमाम आला अधिकारियों के दफ्तरों और कार्यालयों के चक्कर काटने के बाद अब मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर कंप्लेंट कर न्याय की गुहार लगाई हैं, पीड़ित पति का आरोप है कि उनकी पत्नी ने उनके पिता को बहला-फुसलाकर उनकी तमाम बैंक की फिक्स डिपॉजिट जो लगभग 51 लाख से अधिक की है उसमें वह नॉमिनी बन गई और जिस मकान में वह रहते हैं उसका हिब्बानामा करवा लिया, जिसमें उनके दो नाबालिक बेटों का नाम है और पत्नी संरक्षिका है।मामला तब बिगड़ा जब पिता की मृत्यु हो गई, पत्नी ने घर में बिना किसी को बताए बैंक में जमा एफडी को तोड़कर सारे रुपए निकाल लिए, और पति-पत्नी के मामूली झगड़े के बाद वह अपने मायके चली गई, और अब उस मकान को भी बेच रही है जिसमें शिकायतकर्ता अपने दो मासूम छोटे बच्चों और बुजुर्ग मां के साथ रहते हैं।जिस महिला को परिवार ने बहू बनाकर घर में अपनाया, उसी पर अब परिवार की जमा-पूंजी और आशियाना छीनने का लग रहा है आरोप जिनके ऊपर एक के बाद एक दुखों का पहाड़ गिर पड़ा उम्र के अंतिम पड़ाव पर जहाँ दो वक्त के सुकून की रोटियां मिलती वहीं इस बुजुर्ग भाग्यहीन मां के जीवन में दुखों का ऐसा महाप्रलय आया कि उसका पूरा संसार उजड़ गया। नियति का क्रूर प्रहार देखिये कि इस मां की कोख से जन्मे चारों बेटों में से एक-एक कर तीन भगवान को प्यार हो गए सीने में तीन बेटों की अर्थियों का गम समेटे इस मां का इकलौता जीवित सहारा एक बेटा है, जिसकी दुनिया तीन मासूम बच्चों (दो नाती और एक नातिन) तक सीमित है। आई दिखाते हैं पीड़ित मां के बहू और उसके पिता का बयान
महराजगंज से ब्यूरो चीफ विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट




