Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSE-Paperhttps://rknews24.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमराज्यलोकल न्यूज़

आबकारी टीम की बड़ी कार्यवाही बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त और लहन नष्ट

दबिश के दौरान 28 लीटर अवैध शराब जब्त कर के 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

चित्रकूट -माननीय आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार एवं जिलाधिकारी चित्रकूट, श्री पुलकित गर्ग के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी, चित्रकूट के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम द्वारा थाना कर्वी के अंतर्गत ग्राम पुरवा तरौंहा तथा चितरा गोकुलपुर में संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी गई।

 

तलाशी के दौरान लगभग 200किलोग्राम लहन बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही विधिपूर्वक नष्ट कर दिया गया।

दबिश के दौरान 28 लीटर अवैध शराब जब्त कर के 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया कर संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम, 1910 (यथा संशोधित) की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए गए हैं ।

  1. जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध मदिरा के व्यापार में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!