BREAKING NEWSE-Paperhttps://rknews24.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedगोंडा

सपा मुखिया के 54जन्म दिन पर सपाईयों ने काटा केक

गोण्डा सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के54 जन्मदिवस के अवसर पर जिले में सपाईयों ने केक काटकर खुशियां मनाई। कटरा बाजार में हुए एक कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे व कटरा बाजार विधानसभा प्रभारी वकार खां ने लोगों को सम्बोधित किया।

बुधवार को कटरा बाजार में वकार खां के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में पहुंचे सपा के पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के चित्र के सम्मुख केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार चलाने वाले पहले वोट चोरी किया और अब वो अयोध्या में प्रभु श्री राम के घर में नोट चोरी भी करने लगे। 2027 में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। प्रदेश में समाजवादी की सरकार बनते ही उन दबे कुचलो लोगों का उत्थान होगा जिन्हें भाजपा सरकार ने कुचलकर रख दिया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बेरोजगारी अपने चरम सीमा पर है। वहीं शिक्षा का स्तर गिरता ही जा रहा है। स्वास्थ्य सेवाएं लचर हालत में तो वहीं पूरे प्रदेश मे जनमानस से जुड़ी मूलभूत सुविधाएं दम तोड़ रही है। कार्यक्रम में कटरा बाजार विधानसभा प्रभारी वकार खां ने लोगों से आह्वान किया इस बार 2027 में इस डबल इंजन की सरकार को उखाड़ फेंकना है। इस अवसर पर दद्दन शुक्ला, हनुमान प्रसाद शुक्ल, माधव पासवान, राघवराम पाण्डेय, पवन कुमार पाण्डेय, रामलाल शुक्ल, लल्लन मिश्रा, अर्जुन बाबा समेत तमाम सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!