Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSE-Paperयूपी

सीतापुर: त्योहारों पर ‘कवच’, डीएम-एसपी ने परखीं तैयारियां।

आज जिलाधिकारी (DM) राजागणपति आर. और पुलिस अधीक्षक (SP) अंकुर अग्रवाल खुद सड़कों पर उतरे।

“​सीतापुर​आगामी नवरात्रि और ईद के मद्देनजर सीतापुर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शांति और सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाने के लिए आज जिलाधिकारी (DM) राजागणपति आर. और पुलिस अधीक्षक (SP) अंकुर अग्रवाल खुद सड़कों पर उतरे।”अधिकारियों ने सबसे पहले पावन नगरी नैमिषारण्य का रुख किया। यहाँ माँ ललिता देवी मंदिर और चक्रतीर्थ पर सुरक्षा घेरे का मुआयना किया गया।सफाई और व्यवस्था चक्रतीर्थ के पुजारियों से बातचीत कर प्रशासन ने साफ-सफाई को लेकर सख्त लहजा अपनाया।​एसपी के निर्देश पुलिस अधीक्षक ने मातहतों को स्पष्ट कर दिया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में कोई चूक बर्दाश्त नहीं होगी। हिंदू त्योहारों के साथ-साथ आगामी ईद की नमाज़ को लेकर भी प्रशासन मुस्तैद दिखा। डीएम और एसपी ने तरीनपुर स्थित ईदगाह पहुंचकर वहां के इंतजाम देखे। नमाज़ के दौरान भीड़ नियंत्रण और रूट डायवर्जन को लेकर संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!