महराजगंज के नौतनवा थाना पुलिस द्वारा 01 नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस उ0नि0 अखिलेश यादव, चौकी प्रभारी अड्डा बाजार,उधमनाथ सिंह, राहुल यादव मौजूद रहे

महराजगंज: पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के कुशल मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवां के कुशल निर्देशन में थाना नौतनवां पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए मु0अ0सं0 107/2026 धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट से संबंधित 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त नसीम पुत्र मोकिम निवासी ग्राम बैजनाथपुर चरका, थाना नौतनवां, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस उ0नि0 अखिलेश यादव, चौकी प्रभारी अड्डा बाजार,उधमनाथ सिंह, राहुल यादव मौजूद रहे
महराजगंज से ब्यूरो चीफ विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट



