Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSE-Paper

महराजगंज मे कार्यालय पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु मुख्य विकास अधिकारी महराजगंज व अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा सर्राफा व्यापारियों के साथ की विशेष बैठक

महराजगंज मे कार्यालय पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु मुख्य विकास अधिकारी महराजगंज व अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा सर्राफा व्यापारियों के साथ की विशेष बैठक।

 

महराजगंज:आज दिनांक 18 मई 2026 को जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा व्यापारियों में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी महराजगंज व अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा स्थानीय सर्राफा व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन कलक्ट्रेट सभागार मे किया गया।बैठक के दौरान सर्राफा व्यापारियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उनके महत्वपूर्ण सुझावों पर विस्तृत चर्चा की। व्यापारियों के बीच आपसी तालमेल को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने पर बल दिया गया, सभी सर्राफा व्यवसायियों को अपनी दुकानों के अंदर और बाहर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा उन्हें हमेशा चालू रखने के निर्देश दिए गए। बाजार में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि के दिखने पर तुरंत स्थानीय पुलिस या आपातकालीन नंबर 112 पर सूचित करने का आग्रह किया गया।इस बैठक में स्थानीय सर्राफा व्यापारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!