नहटौर के विकास खण्ड आंकू में नवनिर्मित भवन का लोकार्पण, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख श्री राकेश चौधरी

नहटौर के विकास खण्ड आंकू में नवनिर्मित भवन का लोकार्पण, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
नहटौर (बिजनौर)। विकास खण्ड आंकू, नहटौर में आज नवनिर्मित भवन का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख श्री राकेश चौधरी, खण्ड विकास अधिकारी श्री प्रताप सिंह तथा जिला विकास अधिकारी श्रीमती अर्चना गुप्ता सहित विकास खण्ड के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे। अतिथियों ने नवीन भवन का निरीक्षण करते हुए इसके निर्माण की सराहना की।
मुख्य अतिथि ने कहा कि इस भवन के लोकार्पण से क्षेत्र की प्रशासनिक एवं विकासात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा आमजन को बेहतर और सुगम सुविधाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
बिजनौर से ब्यूरो चीफ रविल कुमार की रिपोर्ट





