BREAKING NEWSचित्रकूटधरना प्रदर्शन आंदोलनयूपी

गौसेवक धीरज त्रिपाठी द्वारा एक सैकड़ा पत्रकारों को किया गया सम्मानित

देश के चौथे स्तंभ पत्रकारों का हो सम्मान गौमाता के लिए आखिरी सांस तक लड़ता रहूंगा _ धीरज त्रिपाठी

देश के चौथे स्तंभ पत्रकारों का हो सम्मान _ धीरज त्रिपाठी

गौमाता के लिए आखिरी सांस तक लड़ता रहूंगा _ धीरज त्रिपाठी

*गौसेवक धीरज त्रिपाठी द्वारा एक सैकड़ा पत्रकारों को कियचित्रकूट / कर्वी
विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष धीरज त्रिपाठी के द्वारा
रैन बसेरा चित्रकूट के सत्संग भवन के विशाल प्रांगण में पत्रकार सम्मान समारोह संपन्न।
सर्वप्रथम नगर के विद्वान पंडित के द्वारा मंत्रोच्चारण कर गौ माता के चित्र पर धूप दीप व पुष्प माल्यार्पण कर पत्रकार सम्मान समारोह का शुभारंभ किया गया।

जिलाध्यक्ष गौरक्षा प्रकोष्ठ धीरज, पदमेंद्र त्रिपाठी , राजा दिवाकर मिश्रा व धीरेंद्र मिश्रा ने सत्संग भवन के विशाल परिसर में मौजूद सभी पत्रकार साथियों को अंग वस्त्र व गौमाता की छवि देखकर सम्मानित किया गया।
धीरज त्रिपाठी ने कहा चित्रकूट जनपद में गौ माता की स्थिति बहुत ही दयनीय है।
धीरज त्रिपाठी ने कहा कि 27 अप्रैल 2026 को गौ सम्मान आवाहन दिवस के रूप में मनाए जाने का मौजूद सभी लोगों से आग्रह किया।
जिलाध्यक्ष धीरज त्रिपाठी ने कहा कि हमारी गौ माता का हर रोज हत्याएं हो रही हैं और इन हत्याओं के हम आप सभी जिम्मेदार हैं गौ हत्या बंद होनी चाहिए और गौ माता राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए ।
हम सभी हिंदू सनातनी भाई बहनों को जागरूक करें क्यों कि जागरूकता ही इसका बड़ा विकल्प है।
विशाल सभागार में मौजूद सभी पत्रकार किसान साधु संतों व गौ सेवकों को हस्ताक्षर प्रपत्र भी बांटा गया।

सभी पत्रकार साथियों से मेरा कहना है कि गौ माता के सेवा के लिए आप सभी आगे आए और अपने प्लेटफार्म के माध्यम से गौ माता की समस्याओं को जनपद के जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाने का कार्य करें जिससे हमारी गौ माता का संरक्षण हो सके।
पदमेंद्र त्रिपाठी जिला प्रभारी गौरक्षा प्रकोष्ठ ने कहा कि गौ माता को देखकर आंखों से आंसू आ जाते हैं बहुत ही खराब स्थिति है यह स्थिति को सुधारना है और हम सब को मिलकर एकसाथ इस गौरक्षा सेवा को अनवरत आगे बढ़ाते रहना है।

पत्रकार सम्मान समारोह में उपस्थित जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद चित्रकूट अनिल देवरवा
ने कहा कि इस धारा में गौ सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है निः संदेह इस समय निराश्रित गौ वंशों की गौशालाओं की विशेष स्थिति ठीक नहीं है और इसके जिम्मेदार हम सब है सरकार गौ संरक्षण पर, निराश्रित गौ वंशों पर निरन्तर कार्य कर रही है पर उससे बहुत कुछ होने वाला नहीं है इसके लिए जनता जनार्दन को जागरूक होना होगा और हम सबको मिलकर इस विषय में एक क्रांतिकारी कदम उठाना होगा तभी गौ माता को उनका अधिकार उन्हें मिल पाएगा।

पत्रकार समाज कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष रामचंद्र तिवारी ने कहा कि इस समाज में सबसे खराब और दयनीय स्थिति गौ वंशों की है आय दिन रोड एक्सीडेंट में उनकी हत्याएं हो रही है।

निराश्रित गौ वंशों को, गौमाता को भूसा हरा चारा खाली दरिया चुनी चोकर पशु आहार यह सब कागज में ही मिल रहा होगा सही मायने में तो उनको पराली ही खाने को मिलती है इस पराली में आखिर कब तक जिंदा रहेगा निराश्रित गोवंश।

सरकार को इस तरफ अपना ध्यान आकर्षित करना होगा और जन जागरूकता लाना होगा और हम सबको एक साथ मिलकर इस और युद्धस्तर पर कार्य करना होगा तभी गौमाता को गौ वंशों को भर पेट चारा भूसा आदि मिल सकेगा व स्वस्थ रह सकेंगे और तभी इनका जीवन बच सकता है।

तो आइए हम आप सभी मिलकर शपथ ले की आज से ही गौमाता को भूसा हरा चारा भूसी खली दरिया चुनी चोकर पशु आहार आदि जो भी हमारे घरों में है यथा उचित जो हमसे हो सकता है इन निरीह निराश्रित भूखे प्यासे गौ वंशों के लिए आगे आए और मदद करें।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला उप पशु चिकित्सा अधीक्षक मौजूद रहे।

इस पत्रकार सम्मान समारोह में पत्रकार अनिल देवरवा,रामचंद्र तिवारी, भानु प्रताप, सुरेश निगम ,अरुण कुमार तिवारी अरविंद रघुवंशी , वीरेंद्र शुक्ला ,संजय कुमार मिश्रा जुगनू खां ,रहमत अली धीरेंद्र शुक्ला,सुधीर मिश्रा, शत्रुघ्न सिंह पटेल,दीपू साहू, धर्मेंद्र यादव संगठन के प्रभारी पद्मेंद्र त्रिपाठी चंद्रभाल पांडे उर्फ बबलू पांडे धीरेंद्र मिश्रा धर्मेंद्र सिंह महेंद्र शुक्ला महेश प्रजापति संतोष त्रिपाठी सुग्रीव भानु प्रताप शुक्ला रोहित त्रिपाठी आदि पदाधिकारी व सैकड़ों पत्रकार गौसेवक किसान साधु संत व नगर क्षेत्र के सम्मानित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!