Uncategorized
गोंडा में यूरिया के लिए किसानों की लंबी कतारें, प्रशासन बोला- स्टॉक पर्याप्त*
- *गोंडा में यूरिया के लिए किसानों की लंबी कतारें, प्रशासन बोला- स्टॉक पर्याप्त*
*गोंडा।* जिले में मानसून की दस्तक के साथ ही यूरिया की मांग तेज हो गई है। बुवाई के लिए किसान साधन सहकारी समितियों पर सुबह से ही कतारों में लग रहे हैं। घंटों इंतजार के बाद भी कई किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है।
गुरुवार को पंडरी कृपाल ब्लॉक के सुभागपुर स्थित उद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति समेत कई केंद्रों पर सुबह 9 बजे से ही किसानों की लंबी लाइनें लगी रहीं। अधिकांश किसान खाली हाथ लौटे।
जिला प्रशासन का कहना है कि जिले में यूरिया का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। समितियों पर लगातार खाद भेजी जा रही है ताकि किसानों को परेशानी न हो। इसके बावजूद कई जगह भीड़ कम नहीं हो रही है, जिससे आपूर्ति और वितरण व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
किसानों का कहना है कि बुवाई का समय निकल रहा है, इसलिए जल्द से जल्द पर्याप्त मात्रा में खाद मिलनी चाहिए।





