BREAKING NEWSE-Paperhttps://rknews24.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedगोंडाराज्य

सेवा, समर्पण और जनकल्याण,यही है सच्ची जनसेवा का संकल्प

गोंडा।देशवासियों के प्रेरणास्रोत, भारत के गौरव एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर आज से प्रारंभ हुए “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र करनैलगंज के भाजपा विधायक अजय सिंह ने परसपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचकर परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाकर श्रमदान किया तथा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इसके साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनका हालचाल जाना तथा प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, शतायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सेवा और जनकल्याण की भावना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही इस अभियान की मूल प्रेरणा है। सेवा का यह संकल्प केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि निरंतर जनसेवा और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है।प्रभु श्रीराम जी की असीम कृपा प्रधानमंत्री जी पर सदैव बनी रहे। वे स्वस्थ एवं दीर्घायु रहें तथा राष्ट्रसेवा के अपने अविराम संकल्प के साथ भारत को निरंतर प्रगति, समृद्धि, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयामों तक ले जाते रहें—यही हृदय से मेरी मंगलकामना है।वहीं विधायक ने प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की शुभकामनाएँ प्रेषित किया,तो वहीं दूसरी तरफ तरबगंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक प्रेम नारायण पांडेय ने भी वृक्षारोपण कर तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरबगंज में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया।

आवेश अंसारी देवीपाटन मंडल ब्यूरो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!