पुलिस चौकी के अंदर दो युवकों की पिटाई,
होमगार्ड ने पकड़े दोनों के हाथ,सिपाही ने बरसाई लाठियां

गोंडा।जिले के कौड़िया बाजार थाना क्षेत्र के दुबहा बाजार पुलिस चौकी पर पुलिसकर्मियों द्वारा दो युवकों की पिटाई का एक वीडियो सामने आया है।वीडियो में चौकी इंचार्ज के सामने ही पुलिसकर्मी डंडे से युवकों की पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं।इस मामले में जांच के आदेश दिए गए है।वायरल वीडियो में पहले एक युवक को होमगार्ड से पकड़वाकर एक सिपाही डंडे से पीट रहा है।उसकी पिटाई के बाद दूसरे युवक को भी होमगार्ड पकड़ता है और फिर पुलिसकर्मी लाठी से उसकी भी पिटाई करता है।वीडियो बीते 22 मई 2026 का बताया जा रहा।यहाँ बताते चलें कि 22 मई को कौड़िया थाना क्षेत्र के चैनापुर गांव निवासी संजय कुमार ने रमेश, रामेश्वर,अरविंद, पराग,डिंपल और प्रहलाद के खिलाफ खुद व अपनी पत्नी संगीता के साथ मारपीट का मुकदमा दर्ज करवाया था।कौड़िया थाने की पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दुबहा चौकी पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।चौकी इंचार्ज के निर्देश पर सिपाही नीरज सिंह चैनापुर गांव पहुंचे और इन लोगों को पकड़ कर दुबहा चौकी ले आए थे।चौकी पहुंच कर अरविंद, रमेश व महने भी अपने साथ मारपीट होने की शिकायत किया और सुनवाई की मांग किया।इसी बात से नाराज होकर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने रमेश नाम के युवक को होमगार्ड अनुरोध तिवारी से दोनों हाथ पकड़वाए और इसके बाद 2025 बैच के सिपाही अमन ने लाठी से उसकी पिटाई शुरू कर दिया और पांच सेकेंड में तीन लाठी मारा,तो वहीं बगल में बैठे सिपाही कह रहे हैं कि और मारिए।इसके बाद भी होमगार्ड अनुरोध तिवारी उसके दोनों हाथ पकड़े रहा और फिर रिक्रूट आरक्षी अमन ने डंडे बलोगों इन चारों लोगों की एक के बाद एक पिटाई करने के बाद कौड़िया थाने की पुलिस द्वारा शांति भंग में 24 घंटे बाद अर्थात 23 मई को इन लोगों का चालान किया गया।जिसके बाद उक्त चारों लोगों ने जाकर अपना अपना शांतिभंग में जमानत करवाया है।पीड़ित अरविंद ने दूरभाष पर बातचीत के दौरान बताया कि नीरज सिंह नाम का सिपाही हमें पकड़कर ले गया था,जहाँ पर इन लोगों से हमें व हमारे भाईयों को पिटवाया है।हमारे साथ भी मारपीट हुआ था उस विवाद में परन्तु हम लोगों की कोई सुनवाई नहीं की गई बल्कि उल्टा पुलिसकर्मियों द्वारा हम लोगों से मारपीट किया गया है।22 मई को हम लोगों को पकड़ कर ले गए थे।22 मई को चौकी पर मारा है।चौकी इंचार्ज भी मौके पर मौजूद थे,उनके सामने मारा गया है और फिर 23 मई को हम लोगों का चालान कर दिया गया।मामले में कौड़िया थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि किसी भी व्यक्ति के साथ इस तरीके से मारपीट करना गलत है।जो लोग दोषी होंगे उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।





