Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
E-Paperhttps://rknews24.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedमहराजगंज

महराजगंज के निचलौल क्षेत्र में कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी एवं नर्सिंग होम की फायर एवं विद्युत सुरक्षा व्यवस्थाओं का संयुक्त हुई निरीक्षण

महराजगंज जिलाधिकारी श्री गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशानुसार तथा लखनऊ में घटित

महराजगंज जिलाधिकारी श्री गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशानुसार तथा लखनऊ में घटित अग्निकांड की घटना के दृष्टिगत जनपद में संचालित कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी एवं नर्सिंग होम की सुरक्षा व्यवस्थाओं का परीक्षण किए जाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।सर्किल निचलौल क्षेत्रान्तर्गत थाना निचलौल एवं थाना ठूठीबारी की संयुक्त टीम द्वारा उप जिलाधिकारी निचलौल, क्षेत्राधिकारी निचलौल, तहसीलदार निचलौल, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत निचलौल तथा अग्निशमन विभाग की टीम के साथ विभिन्न कोचिंग संस्थानों, लाइब्रेरी एवं नर्सिंग होम का संयुक्त निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता एवं उनकी कार्यशीलता, आपातकालीन निकास मार्ग (फायर एग्जिट), विद्युत वायरिंग, भवन की सुरक्षा व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा उपकरणों तथा अन्य निर्धारित सुरक्षा मानकों का गहन परीक्षण किया गया। साथ ही संस्थान संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे सभी सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक संसाधन एवं व्यवस्थाएं सदैव उपलब्ध रखें।संयुक्त टीम द्वारा लक्ष्य लाइब्रेरी, बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर टेक्नोलॉजी, वेद लाइब्रेरी, आर्या लाइब्रेरी, प्रिया लाइब्रेरी, दृष्टि लाइब्रेरी, आराध्या मॉडर्न लाइब्रेरी एवं एमआईआईटी कंप्यूटर इंस्टीट्यूट सहित विभिन्न शिक्षण एवं अध्ययन संस्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया गया। निरीक्षण के दौरान जहां आवश्यक पाया गया, वहां संबंधित संचालकों को कमियों के निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

अधिकारियों द्वारा स्पष्ट किया गया कि विद्यार्थियों, मरीजों एवं आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। फायर एवं विद्युत सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाए जाने पर संबंधित संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।जनपद प्रशासन एवं पुलिस द्वारा भविष्य में भी ऐसे संयुक्त निरीक्षण अभियान निरंतर संचालित किए जाएंगे, जिससे जनसुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके तथा किसी भी संभावित दुर्घटना की प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित की जा सके।

महराजगंज से ब्यूरो चीफ विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!