Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
Uncategorized

साहस एवं तत्परता से सरयू नहर में डूब रहे युवक की जान बचाने वाले हेड कांस्टेबल को पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित।*

*साहस एवं तत्परता से सरयू नहर में डूब रहे युवक की जान बचाने वाले हेड कांस्टेबल को पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित।*

गोण्डा थाना धानेपुर क्षेत्रान्तर्गत सरयू नहर, अलावल देवरिया में एक व्यक्ति के डूबने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना धानेपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस द्वारा देखा गया कि एक अज्ञात युवक सरयू नहर के तेज बहाव में बह रहा था तथा डूबता-उतराता हुआ सहायता के लिए पुकार रहा था। युवक का जीवन गंभीर संकट में था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना धानेपुर पर तैनात हेड कांस्टेबल पवन यादव द्वारा अदम्य साहस, सूझबूझ एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए अपनी जान की परवाह किए बिना सरयू नहर के तेज बहाव में छलांग लगा दी। अत्यधिक जोखिम एवं कठिन प्रयास के बाद हे0का0 पवन यादव बहते हुए युवक तक पहुंचकर युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया, जिससे उसकी जान बच गई। बाद में युवक की पहचान राकेश कुमार पुत्र स्व० नानबाबू, निवासी मोहल्ला खलबा, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा के रूप में हुई। सूचना पर उसके चाचा बाबूलाल को मौके पर बुलाया गया। आवश्यक पूछताछ एवं विधिक औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत युवक को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।
*उक्त सराहनीय एवं साहसिक कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा हेड कांस्टेबल पवन यादव को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
महोदय द्वारा बताया गया कि हेड कांस्टेबल पवन यादव द्वारा अपनी जान की परवाह किए बिना मानव जीवन की रक्षा हेतु प्रदर्शित साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं त्वरित निर्णय क्षमता अत्यंत सराहनीय है। तथा यह पुलिस बल के लिए अनुकरणीय एवं प्रशंसनीय उदाहरण है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!