Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
E-Paperhttps://rknews24.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedमहराजगंज

महराजगंज के थाना सोनौली पुलिस द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब एवं सिगरेट के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

महराजगंज के थाना सोनौली पुलिस द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब एवं सिगरेट के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

 

 

 

 

 

 

महराजगंजः पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अवैध मादक पदार्थों एवं शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सोनौली के नेतृत्व में थाना सोनौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।चौकी प्रभारी सोनौली उ0नि0 उमाकान्त सरोज मय हमराह पुलिस बल द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान ग्राम फरेन्दी तिवारी तिलहवा रोड स्थित बाउंड्रीवाल के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 06 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब (RED LABEL JOHNNIE WALKER 750 ML) तथा दो ट्रॉली बैगों में कुल 38 पैकेट गोल्ड फ्लैक सिगरेट बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना सोनौली पर मु0अ0सं0 59/2026 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-यशपाल गावा पुत्र हाकम राय गावा निवासी –ए-68, गणेश नगर, थाना तिलक नगर, नई दिल्ली

उम्र – लगभग 72 वर्ष बताया जा रहा है गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम- जिसमें

उमाकान्त सरोज, चौकी प्रभारी सोनौली,बासुदेव यादव,

अश्वनी यादव,आयुष चौबे मौजूद रहे

 

महराजगंज से ब्यूरो चीफ विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!