BREAKING NEWSE-Paperhttps://rknews24.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedबिजनौर
जल जीवन मिशन की पाइपलाइन बिछाने के बाद अधूरा छोड़ा गया मार्ग, ग्रामीणों ने जताई नाराज़गी

- नेहटौर (बिजनौर)। नेहटौर क्षेत्र के ग्राम खोसपुरा में शिव मंदिर, प्राथमिक विद्यालय, पंचायत घर तथा जल जीवन मिशन के नलकूप की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि जल जीवन मिशन के तहत भूमिगत पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क को खोदा गया था, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद सड़क को सही तरीके से पुनः ठीक नहीं कराया गया।
बताया जा रहा है कि मार्ग के एक हिस्से पर आरसीसी सड़क का निर्माण कराया गया है, लेकिन कुछ हिस्सा अब भी कच्चा और गड्ढों से भरा हुआ है। बरसात के दौरान इस स्थान पर जलभराव और कीचड़ होने से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं, विद्यालय के बच्चों, पंचायत भवन आने वाले लोगों तथा राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि अधूरे पड़े मार्ग का शीघ्र निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
बिजनौर से ब्यूरो चीफ रविल कुमार की रिपोर्ट
RKNEWS24MEDIA




