Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
Uncategorized

महिलाओं की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता : एकता सिंह

  1. राज्य महिला आयोग की सदस्य ने की जनसुनवाई, विद्यालय, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र, जिला जेल का निरीक्षण किया व कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गोण्डा
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती एकता सिंह ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में आयोजित महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में महिलाओं की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ित महिलाओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करें तथा सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याण योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।

जनसुनवाई के दौरान कुल 16 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 05 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि 11 प्रकरण को संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया।

इससे पूर्व राज्य महिला आयोग की सदस्य ने विकासखंड झंझरी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र एवं प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, पोषण, साफ-सफाई एवं शैक्षिक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरी कृपाल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, प्रसूति सुविधाओं तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए और प्रत्येक लाभार्थी को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जिला जेल की महिला बैरक एवं महिला सेल का भी निरीक्षण किया तथा वहां रह रही महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

जनसुनवाई के उपरांत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना में आयोजित कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ नवजात कन्या से केक कटवाकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बेटी परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर है। बेटियों के जन्म को उत्सव के रूप में मनाना समाज में सकारात्मक सोच का संदेश देता है। कार्यक्रम में 11 नवजात कन्याओं को हिमालय बेबी किट, तौलिया एवं वस्त्र वितरित किए गए।

  1. इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, संरक्षण अधिकारी चंद्र मोहन वर्मा, सेंटर मैनेजर चेतना सिंह, डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर शिवेंद्र श्रीवास्तव, जेंडर स्पेशलिस्ट ज्योत्सना सिंह तथा राज कुमार आर्य सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!