Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSE-Paperhttps://rknews24.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedहरदोई

हरदोई। भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) के जिला अध्यक्ष सत्यवीर सिंह यादव के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चकबंदी अधिकारी (सीओ) हरिशंकर यादव को ज्ञापन सौंपा गया।

*किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) ने चकबंदी सीओ को सौंपा ज्ञापन* 

हरदोई। भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) के जिला अध्यक्ष सत्यवीर सिंह यादव के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चकबंदी अधिकारी (सीओ) हरिशंकर यादव को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से किसानों की समस्याओं का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण करने की मांग की।

 

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि शाहाबाद तहसील के विकासखंड पिहानी क्षेत्र में चल रही चकबंदी प्रक्रिया में धांधली की जा रही है। संगठन का कहना है कि कई किसानों के रकबे में नियमों के विपरीत अधिक कटौती कर दी गई है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) ने ऐसे सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कराकर किसानों का सही रकबा बहाल किए जाने की मांग की।

 

ज्ञापन में विशेष रूप से किसान सूरज प्रसाद पुत्र दिलाराम के रकबे में हुई कटौती का उल्लेख करते हुए उसकी जांच कराकर सही अभिलेख दर्ज करने की मांग की गई। इसके अलावा शाहाबाद तहसील के ग्राम सलेमपुर में चल रही चकबंदी के दौरान लेखपाल दिनेश सिंह और गजराज पर किसानों से धन लेने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर उनके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की मांग की गई।

 

संगठन ने यह भी कहा कि किसान रानी देवी के खेत की मेड़ विपक्षी पक्ष द्वारा नहीं बनने दी जा रही है। इस मामले में प्रशासन और पुलिस को आवश्यक निर्देश देकर किसान की समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की गई।

 

जिला अध्यक्ष सत्यवीर सिंह यादव ने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) किसानों के हित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

 

इस अवसर पर मंडल सचिव रविश कुमार, जिला उपाध्यक्ष रामनिवास, तहसील अध्यक्ष गोलू कुमार, सूरज प्रसाद, रविन्द्र यादव, राजेश कुमार सहित संगठन के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!