भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट…

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट…
गोण्डा। 299 तरबगंज विधानसभा क्षेत्र के निवासी दशकों से भाजपा संगठन में कार्यरत दयाशंकर ओझा ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष से आशीर्वाद प्राप्त करने के साथ संगठनात्मक गतिविधियों मार्गदर्शन मिला। मुलाकात के दौरान नितिन नवीन ने संगठन के कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है साथ ही उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत भी अहम माना जा रहा है।
इस अवसर पर दयाशंकर ओझा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात उनके लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है। शीर्ष नेतृत्व का स्नेह एवं मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने व्यस्त समय में मुलाकात का अवसर प्रदान करने के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। श्री ओझा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से हुई इस मुलाकात को क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी गौरवपूर्ण अवसर बताया।




