Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSE-Paperhttps://rknews24.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifगोंडायूपी

जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण, साफ-सफाई और मरीजों की सुविधाओं पर दिया विशेष जोर

गोण्डा जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर

*जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण, साफ-सफाई और मरीजों की सुविधाओं पर दिया विशेष जोर*

 

गोण्डा जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, व्यवस्थाओं तथा मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, मरीजों के उपचार, दवा वितरण व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्राचार्य मेडिकल कॉलेज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सीएमएस जिला अस्पताल को निर्देशित किया कि अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज परिसर में नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छ वातावरण मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए अत्यंत आवश्यक है, इसलिए परिसर की स्वच्छता एवं साफ-सफाई में किसी प्रकार की लापरवाही कदापि न की जाय।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

उन्होंने कहा कि मरीजों एवं उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े तथा अस्पताल में आने वाले लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों के प्रति संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें।सभी अधिकारियों को अस्पताल की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं जनहितकारी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।निरीक्षण के दौरान प्राचार्य मेडिकल कॉलेज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतलाल पटेल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सीएमएस जिला अस्पताल डॉ. अनिल तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!