Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSE-Paperhttps://rknews24.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gif

झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

महेशपुर। झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में रविवार को प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद के नेतृत्व में झामुमो प्रखंड समिति एवं झामुमो महिला मोर्चा प्रखंड समिति की ओर से विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन झामुमो युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू उर्फ डॉन ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य श्रीमती उपासना मरांडी उपस्थित रहीं। वहीं एसडीपीओ विजय कुमार एवं थाना प्रभारी रवि शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड के महान आदिवासी क्रांतिकारियों सिदो-कान्हू, तिलका मांझी एवं दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करने के साथ हुई। इसके बाद झामुमो महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मुख्य अतिथि उपासना मरांडी, एसडीपीओ विजय कुमार, थाना प्रभारी रवि शर्मा सहित मंच पर मौजूद अतिथियों को पुष्पगुच्छ, माला एवं आदिवासी पारंपरिक परिधान (पंची-पाड़हाट) भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान आदिवासी भाई-बहनों ने ढोल, नगाड़ा और मांदर की थाप पर सोहराय, दोंग एवं लागड़े नृत्य प्रस्तुत कर अपनी खुशी का इजहार किया। पारंपरिक नृत्य और संगीत से पूरा झामुमो प्रखंड परिसर उत्साह और उमंग से भर गया। इस दौरान आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और विरासत की आकर्षक झलक देखने को मिली। कार्यक्रम स्थल पर “एक तीर, एक कमान, सब आदिवासी एक समान”, “जय जोहार” और “जय झारखंड” के नारों से वातावरण गूंजता रहा। उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं आदिवासी भाई-बहनों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी।

MD ASFAK HUSSAIN (vicky)

सच की आवाज़°हर खबर आप के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!