Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSUncategorizedधर्म
Trending

भक्ति और आस्था के साथ बागतीपाड़ा में मनसा पूजा संपन्न

बागतीपाड़ा में धूमधाम से हुई मां मनसा की पूजा, कलश भ्रमण और अग्निपथ नृत्य बना आकर्षण का केंद्र

पाकुड़। भक्ति, परंपरा और अटूट आस्था के साथ पाकुड़ के बागतीपाड़ा स्थित प्राचीन मनसा मंदिर में सर्पों की देवी मां मनसा की पूजा-अर्चना धूमधाम से संपन्न हुई। सात दिवसीय मनसा गान के समापन के बाद संधि पूजा के शुभारंभ के साथ विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। मुख्य पुजारी रामू राय एवं छोटे पुजारी रतन राय ने कलश स्थापना कर मां मनसा की पूजा-अर्चना कराई।मनसा पूजा को लेकर प्रातःकाल से ही बागतीपाड़ा एवं मालगोदाम रोड का पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। पाकुड़ नगर के विभिन्न मोहल्लों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही और मां मनसा के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।स्थानीय लोगों के अनुसार मां मनसा को विषहरी देवी के रूप में भी जाना जाता है। मान्यता है कि श्रद्धापूर्वक मां मनसा की पूजा करने से परिवार को विषैले जीव-जंतुओं के भय एवं विष के प्रभाव से सुरक्षा मिलती है। बागतीपाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में मां मनसा के प्रति लोगों की आस्था वर्षों पुरानी है। पूजा के दौरान पुरानी परंपराओं का विशेष रूप से पालन किया जाता है। परंपरा के अनुसार प्रत्येक परिवार का एक सदस्य निर्जला उपवास रखकर मां की आराधना करता है और पूजा पूर्ण होने के बाद ही जल ग्रहण करता है।पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने मां मनसा के पूजा कलश को सिर पर धारण कर पूरे मोहल्ले का भ्रमण किया। इस पारंपरिक अनुष्ठान में शम्भू बागती, कार्तिक राय, कृतिवास राय, तपन राय, कुंदन साव, लाल्टू राय, कन्हैया रजक, आशीष राय, मरांग राय, डब्ल्यू राय, देव राय, सन्नी राय एवं गोला बागती सहित अन्य श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश भ्रमण के बाद श्रद्धालुओं ने मनसा माता कुंड में स्नान किया और पुनः मंदिर परिसर पहुंचे। इसके बाद अग्निपथ पर नृत्य करते हुए श्रद्धालुओं ने मंदिर में प्रवेश किया और मां मनसा की पूजा-अर्चना की।मनसा पूजा के अवसर पर बागतीपाड़ा एवं मालगोदाम रोड में भव्य मेले का भी आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें, खिलौने एवं मनोरंजन के साधन लगाए गए थे। बच्चों के साथ-साथ श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे दिन मेला क्षेत्र में चहल-पहल बनी रही।आयोजन को सफल बनाने में प्रेमचंद साहा, असीत दास, सर्वेश्वर झा, हिसाबी राय, छोटन मेहरा, अमित घोष, बच्चु राय, गोविंद गुप्ता, रणवीर सिंह, राहुल राय, जीत राय, शुकू मंडल, बामा बागती, विधान राय एवं विष्णु राय सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने मां मनसा से सुख, शांति, समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना करते हुए आशीर्वाद मांगा।

MD ASFAK HUSSAIN (vicky)

सच की आवाज़°हर खबर आप के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!