BREAKING NEWSUncategorized
Trending
श्रीकुंड बाजार में घर पर छापेमारी, 33 बोतल विदेशी शराब बरामद
कोतालपोखर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, घर मालिक फरार
कोतालपोखर। कोतालपोखर थाना क्षेत्र के श्रीकुंड बाजार में पुलिस ने रात्रि के समय एक घर में छापेमारी कर कुल 33 बोतल विदेशी शराब बरामद की। पुलिस की कार्रवाई के दौरान घर का मालिक मौके से फरार पाया गया।पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों से पूछताछ करने पर फरार व्यक्ति की पहचान रविदास, पिता स्व. कार्तिक रविदास, निवासी श्रीकुंड बाजार, थाना कोतालपोखर, जिला साहिबगंज के रूप में हुई।इस मामले में कोतालपोखर थाना में कांड संख्या 62/26, दिनांक 19.05.2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में धारा 274/275 BNS एवं 47A उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है





