Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
Uncategorized

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री *स्व0 राजीव गांधी जी की जयंती कांग्रेस भवन में धूमधाम से मनाई गई।

गोण्डा कंप्यूटर क्रांति के नायक एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी जी की जयंती* आज गोंडा कांग्रेस भवन में धूमधाम से मनाई गई।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष  अजय राय जी एवं अवध जोन प्रभारी  अब्दुल हन्नान साहब के निर्देशानुसार कांग्रेस भवन गोंडा में शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी सभासद के नेतृत्व में में श्रद्धांजलि सभा एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत *राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि से हुई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने राजीव गांधी जी के पंचायती राज, संचार क्रांति और युवा सशक्तिकरण में दिए गए योगदान को याद किया।
शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी एवं मीडिया प्रभारी शिवकुमार दुबे ने कहा: “राजीव गांधी जी ने 21वीं सदी के भारत की नींव रखी। कंप्यूटर और पंचायती राज देकर उन्होंने देश के गांव-गांव तक विकास पहुंचाया। आज हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर देश को एकजुट और मजबूत बनाना है। कांग्रेस कार्यकर्ता उनके आदर्शों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लेते हैं।”
कार्यक्रम में जलील खान, सैयद अब्दुल मुजीब, अजय रस्तोगी प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग, निर्मला देवी,अनीश नाना, विवेकानंद शुक्ला, बेबी मिश्रा, मिस्बाह खान, संतोष कुमार दुबे, जैनुल आबदीन खान, हरिराम वर्मा, तैयब राईनी समेत पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!