Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
E-Paperhttps://rknews24.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedटॉप न्यूज़यूपीराज्य

निर्माणाधीन सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में हुआ भव्य वृक्षारोपण

पिहानी हरदोई पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कस्बा स्थित

पिहानी हरदोई पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कस्बा स्थित निर्माणाधीन सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय के प्रांगण में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रशासन, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने मिलकर परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरस्वती विद्या मंदिर व शिशु मंदिर के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता, सरस्वती विद्या मंदिर के प्रबंधक प्रदीप अवस्थी, प्रधानाध्यापक अवनीश कुमार सिंह और सरस्वती शिशु मंदिर के कोषाध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय उपस्थित रहे। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अरुण कुमार शुक्ला, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रबंधक गोपाल गुप्ता, कार्यालय प्रमुख समीर बाजपेई और भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश बाजपेई, पूर्व नगर अध्यक्ष आदर्श सिंह, महामंत्री नीरज सिंह, रामदास कटियार, समाजसेवी व पूर्व सभासद राजीव गुप्ता, कस्बा इंचार्ज राजेश सिंह, भानु मिश्रा और रितेश सिंह ने भी पौधे लगाए।कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्य सुजीत कुमार सिंह, कार्यालय प्रमुख सुरेश कुमार, संदीप अवस्थी, बेला कपूरपुर के पूर्व प्रधान दीपेंद्र सिंह, अशोक अवस्थी और शाहपुर शुक्ला के मोनू बाजपेई सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग और विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। सभी उपस्थित जनों ने रोपे गए पौधों की सुरक्षा और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!