Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSE-Paperhttps://rknews24.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedटॉप न्यूज़दुर्घटनायूपीहरदोई

सेवा ही संकल्प, विकास ही प्राथमिकता—शाहाबाद में जल्द बनेंगी 5 महत्वपूर्ण सड़कें

शाहाबाद। विधानसभा क्षेत्र शाहाबाद में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। क्षेत्र की जनता को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अति आवश्यक मार्गों के निर्माण के लिए उच्च शिक्षा राज्य मंत्री एवं शाहाबाद विधायक श्रीमती रजनी तिवारी के प्रस्ताव और अथक प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्र की पांच महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण को स्वीकृति प्रदान करते हुए आवश्यक धनराशि का आवंटन कर दिया है। धनराशि स्वीकृत होने के बाद अब इन मार्गों पर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
सड़कों के निर्माण से ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा। लंबे समय से जर्जर मार्गों की समस्या झेल रहे ग्रामीणों और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलने की संभावना है। बेहतर सड़क संपर्क से व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और रोजगार से जुड़े आवागमन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विधायक रजनी तिवारी द्वारा क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं और आवश्यकताओं को लगातार शासन के समक्ष उठाया जा रहा है। पांच महत्वपूर्ण मार्गों के लिए स्वीकृति और धनराशि का आवंटन क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
“सेवा ही संकल्प और विकास ही प्राथमिकता” के भाव के साथ शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में विकास की यह मुहिम लगातार आगे बढ़ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!