Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSE-PaperUncategorizedटॉप न्यूज़यूपीराज्यलोकल न्यूज़

*सड़क में भरा कीचड़, कागजों में चकाचक* *एक ही कार्य के लिए बार-बार निकलता रहा बजट*

*सड़क में भरा कीचड़, कागजों में चकाचक*

*विकास के नाम पर लीपापोती कर निकाला गया लाखों का बजट*

कौधियारा ग्राम पंचायत में उमरी विकास कार्यों में जमकर धांधली हुई है। पंचायत भवन व विद्यालयों के कायाकल्प के नाम पर जमकर खेल हुआ है। इसके अलावा सड़क निर्माण व हैंडपम्प मरम्मत में भी काफी झोल किया गया है। साथ ही साफ सफाई के लिए भी बार बार बजट निकाला गया है। जबकि ग्राम पंचायत में गंदगी का ढेर लगा हुआ है। ग्राम पंचायत में विकास कार्य के नाम पर खानापूर्ति कर बजट निकाल लिया गया है।
कौधियारा विकास खण्ड के उमरी ग्राम पंचायत में ग्रामीण खुद को ठगा महशूश कर रहें है। आरोप है कि ग्राम पंचायत में कागजी कोरम पूरा करने के लिए महज खानापूर्ति कर लाखों रुपये का बजट निकाल लिया गया है। सूत्र बताते है कि कम्पोजिट विद्यालय में इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य के लिए 23 अक्टूबर 2024 को 59550 रुपये निकाला गया है। इसके पहले 20 अक्टूबर 2024 को इसी कार्य के लिए 248926 रुपये, 174424 रुपये व 54901 रुपये निकाला गया है। इसके बाद कम्पोजिट विद्यालय में टाइल्स निर्माण के लिए 6 दिसंबर 2024 को 86850 रुपये व 22250 रुपये निकाला गया है। इसके पहले 14 दिसम्बर 2023 को प्राथमिक विद्यालय में शौचालय मरम्मत एवं टाइल्स निर्माण कार्य के लिए 110441 रुपये निकाला गया है। इसके बाद 30 मार्च 2024 को कम्पोजिट विद्यालय में रनिग वाटर सप्लाई के लिए 67000 रुपये निकाला गया है। इसके बाद कम्पोजिट विद्यालय में रंगाई पुताई,वाटर सप्लाई व मरम्मत कार्य के नाम पर 12 अगस्त 2026 को 232255 रुपये निकाला गया है। इसी तरह 12 अगस्त 2026 को पंचायत भवन में रंगाई पुताई, मिट्टी भराई व मरम्मत कार्य के लिए 211558 रुपये व 27188 रुपये निकाला गया है। इसके पहले 29अक्टूबर 2023 को पंचायत भवन में पेंटिंग कार्य के लिए 50230 रुपये निकाला गया है। 29 जून 2026 को नाली निर्माण के नाम पर 320111 रुपये निकाला गया है। इसके अलावा सामुदायिक शौचालय, हैंडपंप रिबोर व मरम्मत, सड़क निर्माण के नाम पर भी काफी खेल हुआ है।
बोले अफसर
मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!