14 वर्षीय अपृहत किशोरी को एक माह बाद भी नहीं ढूंढ पाई पुलिस,नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के बाद हाथ पर हाथ धरे बैठी पुलिस,गिरफ्तारी को लेकर डीजीपी से गुहार,

शाहाबाद।हरदोई थाना शाहाबाद क्षेत्र के एक गांव से करीब 14 वर्षीय किशोरी के लापता होने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित परिवार ने सीएम योगी और पुलिस महानिदेशक से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर मामले में शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के मुताबिक,11 अगस्त 2026 को किशोरी के अपहृत होने के संबंध में थाना शाहाबाद में धारा 87/137(2) के तहत मामला दर्ज कराया गया था।शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसकी पुत्री को आरोपी अंकित पुत्र सुधीर,रामसतीस पुत्र बुद्धपाल तथा अंकित के परिजनों के सहयोग से बहला-फुसलाकर भगा कर ले जाया गया।
पीड़ित का कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के एक माह बाद भी पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर पाई।आरोप है कि आरोपी पक्ष द्वारा पीड़ित से मुकदमा वापस लेने के लिए, पीड़ित और उसके परिजनों को धमकाया जा रहा है।तथा जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है।
प्रार्थना पत्र में बताया गया कि पीड़ित परिवार ने 20 अगस्त को पुलिस अधीक्षक हरदोई से भी कार्रवाई के लिए शिकायत की थी,लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के कारण परिवार परेशान है।




