Uncategorized

लोकतंत्र को करीब से जानने की पहल  विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धक सफर 

आज दिनांक 1 अक्टूबर 2026 को अपनी विधानसभा क्षेत्र करनैलगंज के तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज, परसपुर, गोंडा के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों के साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा के शैक्षणिक भ्रमण का अवसर प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यप्रणाली, लोकतांत्रिक व्यवस्था, विधायी प्रक्रिया तथा जनप्रतिनिधियों की भूमिका को करीब से जानने और समझने का अवसर मिला। विधानसभा परिसर में पहुंचकर विद्यार्थियों में लोकतंत्र की कार्यप्रणाली को प्रत्यक्ष रूप से देखने और समझने को लेकर विशेष उत्साह एवं जिज्ञासा दिखाई दी।

विद्यार्थियों ने लोकतांत्रिक व्यवस्था और विधानसभा की कार्यप्रणाली से जुड़े अनेक विषयों पर अपनी जिज्ञासाएं साझा कीं। उनके प्रश्नों को सुनते हुए सरल भाषा में उत्तर देने और लोकतंत्र की महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं से उन्हें परिचित कराने का प्रयास किया, ताकि यह भ्रमण उनके लिए केवल एक यात्रा न होकर ज्ञान, अनुभव और प्रेरणा का महत्वपूर्ण अवसर बन सके।

इसके पश्चात विद्यार्थियों को लखनऊ स्थित चिड़ियाघर का भी भ्रमण कराया गया, जहां उन्होंने विभिन्न वन्यजीवों एवं पक्षियों को करीब से देखा तथा प्रकृति, पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान से इतर प्रकृति और वन्यजीवों की दुनिया को प्रत्यक्ष रूप से जानने-समझने का अवसर मिला।

मेरा मानना है कि शिक्षा केवल कक्षा और पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं होती। विद्यार्थियों को लोकतंत्र, प्रकृति, पर्यावरण और समाज को करीब से देखने एवं समझने के अवसर मिलना उनके व्यक्तित्व और सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

करनैलगंज के विद्यार्थियों और युवाओं के ज्ञान, जागरूकता एवं सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे शैक्षणिक एवं प्रेरणादायी अवसर उपलब्ध कराना सदैव मेरी प्राथमिकता रहेगी।

आज का यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों एवं अध्यापकों के लिए ज्ञान, जिज्ञासा, अनुभव और नई सीख से भरा एक अविस्मरणीय दिन रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!