Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSUncategorized
Trending

व्यक्तिगत यूजर आईडी से अवैध ई-टिकट बुकिंग का खुलासा, एक गिरफ्तार

प्रज्ञा केंद्र में आरपीएफ की छापेमारी, 09 यूजर आईडी समेत लैपटॉप, मोबाइल और 09 ई-टिकट जब्त

बरहरवा। साइबर सेल/हावड़ा एवं DSC/RPF/मालदा से प्राप्त PRABAL इनपुट के आधार पर रेलवे ई-टिकटों की अनधिकृत बुकिंग एवं आपूर्ति के खिलाफ आरपीएफ ने कार्रवाई की। दिनांक 18 अगस्त 2026 को आरपीएफ इंस्पेक्टर बरहरवा संजीव कुमार के नेतृत्व में उत्तर पीयारपुर स्थित प्रज्ञा केंद्र में छापेमारी की गई। कार्रवाई में स्थानीय थाना राधानगर पुलिस का भी सहयोग रहा।छापेमारी के दौरान गोलाम मोहम्मद (28 वर्ष) को व्यक्तिगत IRCTC यूजर आईडी के माध्यम से कथित रूप से अनधिकृत तरीके से रेलवे ई-टिकट बुकिंग करते हुए पाया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे एवं उपयोग से 09 व्यक्तिगत यूजर आईडी, 03 लाइव/भविष्य यात्रा के ई-टिकट तथा 06 पूर्व यात्रा के ई-टिकट बरामद किए गए। जब्त ई-टिकटों की कुल कीमत ₹19,579.80 बताई गई है।आरपीएफ टीम ने मौके से 01 HP लैपटॉप, 01 Lenovo लैपटॉप एवं 01 Realme मोबाइल फोन समेत संबंधित ई-टिकटों को गवाहों की मौजूदगी में विधिवत जब्ती सूची तैयार कर जब्त किया।इस कार्रवाई में ASI जलेश्वर कुमार दुबे, CT अनिल कुमार साह एवं CT अमरेश कुमार, RPF पोस्ट बरहरवा के जवान शामिल रहे। आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं का पालन करते हुए गोलाम मोहम्मद को रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत गिरफ्तार किया गया।मामले में RPF पोस्ट बरहरवा कांड संख्या 663/2026, दिनांक 18.08.2026, धारा 143 रेलवे अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरपीएफ की इस कार्रवाई से अवैध रूप से रेलवे ई-टिकटों की बुकिंग एवं आपूर्ति करने वालों में हड़कंप मचा है।

MD ASFAK HUSSAIN (vicky)

सच की आवाज़°हर खबर आप के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!