*जोन गंगानगर, कमिश्नरेट प्रयागराज ।*
*थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*जोन गंगानगर, कमिश्नरेट प्रयागराज ।*
*थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना नवाबगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-141/2026 धारा-64/352/351(3)/333 भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अंगद सरोज पुत्र रामलाल सरोज निवासी कटेहरा थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़ को थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-26.04.2026 को राज्य मध्य प्रदेश के भिण्ड स्थित रबड़ फैक्ट्री के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त द्वारा पीड़िता के घर में घुसकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया गया तथा विरोध करने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गयी, जिसके सम्बंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नवाबगंज पर मु0अ0सं0-141/2026 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
अंगद सरोज पुत्र रामलाल सरोज निवासी कटेहरा थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़, उम्र करीब 20 वर्ष ।
*सम्बन्धित अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0-141/2026 धारा-64/352/351(3)/333 भा0न्या0सं0 थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 आकाश सचान, चौकी प्रभारी आनापुर, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
2. का0 जय प्रकाश यादव, थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।




