Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSE-Paperhttps://rknews24.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमटॉप न्यूज़महराजगंज

महराजगंज के थाना चौक पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का पीतल का घंटा हुआ बरामद

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना चौक पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का एक पीतल का घंटा बरामद किया है।थाना चौक पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 111/2026, धारा 303(2)/317(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) से संबंधित प्रकरण में वांछित अभियुक्त सुग्रीव पुत्र चिन्नी, निवासी ग्राम सवरेजी, थाना कोतवाली, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 58 वर्ष, को दिनांक 07.07.2026 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया लगभग 10 किलोग्राम वजनी एक अदद पीतल का घंटा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-सुग्रीव पुत्र चिन्नी, निवासी ग्राम सवरेजी, थाना कोतवाली, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 58 वर्ष बताया जा रहा है बरामदगी किए गए

अदद पीतल/धातु का घंटा वजन लगभग 10 किलोग्राम बताया जा रहा है

महराजगंज से ब्यूरो चीफ विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!