Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSE-Paperhttps://rknews24.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifमहराजगंजयूपी

महराजगंज जनपद में बकरीद (ईद-उल-अजहा) की नमाज़ सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया गया

समस्त थाना क्षेत्रों में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई

महराजगंज:जनपद में बकरीद (ईद-उल-अजहा) की नमाज़ आपसी सौहार्द,भाईचारे एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न हुआ। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। त्योहार के दृष्टिगत जनपद में लगातार पुलिस बल द्वारा पैदल गश्त,फ्लैग मार्च एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी गई।

जनपद के समस्त ईदगाहों एवं मस्जिदों पर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई थी। अधिकारियों द्वारा लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जाता रहा तथा स्थानीय धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।त्योहार के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी सतर्क निगरानी रखी गई तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक अथवा आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित न हो, इसके लिए सोशल मीडिया सेल को सक्रिय रखा जा रहा है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु प्रमुख स्थानों पर यातायात पुलिस की विशेष ड्यूटी लगाई गई है।जनपदवासियों द्वारा पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग किया गया, जिसके फलस्वरूप बकरीद की नमाज शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुआ। पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा जनपदवासियों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस कर्मियों को सहयोग एवं कर्तव्यनिष्ठा हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

महराजगंज से ब्यूरो चीफ विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!