महराजगंज थाना क्षेत्र के कोल्हुई पुलिस द्वारा 01 नफर वारंटी को किया गया गिरफ्तार
अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज एवं क्षेत्राधिकारी फरेंदा के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष कोल्हुई कुंवर गौरव सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना कोल्हुई पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए

महराजगंज: पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तोंकी गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज एवं क्षेत्राधिकारी फरेंदा के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष कोल्हुई कुंवर गौरव सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना कोल्हुई पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक एनबीडब्ल्यू (NBW) वारंटी को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 30.05.2026 को थाना कोल्हुई पुलिस टीम द्वारा वाद संख्या 1132/17, धारा 323, 504, 506, 379 भादवि से संबंधित वारंटी सहीदुन पत्नी नूर मोहम्मद निवासी बड़गो टोला भुड़कुड़वा, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।गिरफ्तार वारंटी का विवरण-सहीदुन पत्नी नूर मोहम्मद, निवासी बड़गो टोला भुड़कुड़वा, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज, उम्र 32 वर्ष सम्बन्धित वाद संख्या– 1132/17, धारा 323, 504, 506, 379 भादवि।
गिरफ्तारी करने मैं कई पुलिस मौजूद रहे उ0नि0 जयराम प्रसाद
कांस्टेबल अमित यादव
रि0म0 कांस्टेबल शशि
महराजगंज से ब्यूरो चीफ विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट




