Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSUncategorized
Trending

बाढ़ की चुनौती के बीच जिला प्रशासन मुस्तैद, प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य जारी

एसडीओ, सीओ और NDRF टीम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण, जरूरतमंदों के बीच बांटी खाद्य सामग्री

साहिबगंज, 9 सितंबर। जिले में बाढ़ की चुनौती के बीच जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी श्री अमर जॉन आईन्द, अंचलाधिकारी श्री बासुकीनाथ टुडू एवं एनडीआरएफ की टीम ने साहिबगंज प्रखंड के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण किया।टीम ने किशन प्रसाद, लालबथानी, रामपुर, रामनगर, बलुआ टोली, मखमलपुर दक्षिण एवं मुसहरी टोला सहित अन्य प्रभावित इलाकों में पहुंचकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान प्रभावित एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में जिला प्रशासन उनके साथ है और जरूरत के अनुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।एनडीआरएफ टीम ने भी प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति का आकलन किया तथा किसी भी आपात परिस्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चलाने की तैयारियों की समीक्षा की। प्रशासन की ओर से संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जा रही है।अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने तथा प्रशासन द्वारा जारी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन एवं एनडीआरएफ की टीम संयुक्त रूप से सक्रिय है।

MD ASFAK HUSSAIN (vicky)

सच की आवाज़°हर खबर आप के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!