Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSE-Paperhttps://rknews24.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedशाहाबादहरदोई

शाहाबाद में जन्माष्टमी पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था, मंदिरों पर तैनात रहा पुलिस बल

शाहाबाद/हरदोई। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर शाहाबाद नगर में जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मंदिरों और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

 

थाना प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगर के प्रमुख मंदिरों एवं संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ ही लगातार गश्त और निगरानी की जा रही है, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में जन्माष्टमी का पर्व मना सकें।

 

पुलिस प्रशासन की सक्रियता से नगरवासियों में सुरक्षा का भरोसा बना हुआ है। थाना प्रभारी निरीक्षक एवं समस्त पुलिस स्टाफ ने नगरवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!