Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSE-Paperhttps://rknews24.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifबिजनौरराज्यलोकल न्यूज़

बीमार मां के इलाज में कर्ज के बोझ तले दबे बब्बू कश्यप की मदद को आगे आए प्रधान पति

नहटौर क्षेत्र के ग्राम गिलाड़ा निवासी बब्बू कश्यप की माता काफी समय से गंभीर रूप से बीमार थी।

नहटौर क्षेत्र के ग्राम गिलाड़ा निवासी बब्बू कश्यप की माता काफी समय से गंभीर रूप से बीमार थी। परिजनों के अनुसार इलाज पर लगातार खर्च होने के कारण परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है। बताया जा रहा है कि इलाज के लिए उन्होंने अपनी मकान तक गिरवी रख दी है और उन पर कर्ज का बोझ भी बढ़ गया है।

आर्थिक तंगी और रहने की समस्या को लेकर बब्बू कश्यप ने ग्राम प्रधान पति उदित चौधरी को अपनी स्थिति से अवगत कराया। जानकारी मिलने पर उदित चौधरी ने मानवीय पहल करते हुए बब्बू कश्यप को 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

इस सहायता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने भी इस कदम की सराहना की है और जरूरतमंद परिवार की मदद के लिए अन्य लोगों से भी आगे आने की अपील की है।

हालांकि, सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया जा रहा है कि कर्ज न चुका पाने की स्थिति में उनका मकान छीना जा सकता है। इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 आरके न्यूज़ चैनल इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। प्रशासन या संबंधित पक्षों की ओर से भी अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

 

बिजनौर से ब्यूरो चीफ रविल कुमार की रिपोर्ट 

RK NEWS 24 MEDIA

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!