Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSE-Paperhttps://rknews24.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedमहराजगंजयूपीराज्यलोकल न्यूज़

महराजगंज दहेज हत्या प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, थाना नौतनवा पुलिस ने की कार्रवाई

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना नौतनवा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवा के पर्यवेक्षण में थाना नौतनवा पुलिस द्वारा दहेज हत्या के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

थाना नौतनवा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-124/2026, धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित प्रकरण में वांछित अभियुक्त दशरथ यादव पुत्र चैन यादव निवासी ग्राम खैराटी, थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 27 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। उक्त मुकदमे में पूर्व में अभियुक्त की माता अमरावती देवी एवं पिता चैन यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता दशरथ यादव पुत्र चैन यादव निवासी- ग्राम खैराटी, थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज उम्र- लगभग 27 वर्ष बताया जा रहा है

महराजगंज से ब्यूरो चीफ विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!