महाराजगंज जनपद के थाना सोनौली सरकारी कार्य में बाधा डालने और आत्म-हत्या का प्रयास करने वाला ट्रक चालक हुआ गिरफ्तार
पुलिस ने आरटीओ विभाग के वरिष्ठ सहायक की तहरीर पर आरोपी ट्रक चालक
महाराजगंज जनपद के थाना सोनौली क्षेत्र के अंतर्गत नियमों का उल्लंघन करने पर चालान किए गए ट्रक के चालक द्वारा चेकिंग के दौरान हंगामा करने, सरकारी कर्मचारी को डराने और आत्म-हत्या का प्रयास करने पर पुलिस ने आरटीओ विभाग के वरिष्ठ सहायक की तहरीर पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
दिनांक 31.05.2026 को आरटीओ विभाग द्वारा चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर एक ट्रक (संख्या: RJ 29 GA 9499) का चालान किया गया था, जिसके बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर भाग गया था। दिनांक 01.06.2026 को दोपहर के समय जब आरटीओ टीम कस्बा सोनौली में पुनः चेकिंग कर रही थी, तब उक्त ट्रक के चालक विजय सिंह गुज्जर पुत्र रंग लाल गुज्जर, निवासी: श्री चन्द्रपुरा, थाना राजगढ़, जिला अलवर, राजस्थान) को वहां से ट्रक हटाने के लिए कहा गया था ।सरकारी आदेश का पालन करने और लोक सेवक सरकारी कर्मचारी को अपनी ड्यूटी करने से रोकने के इरादे से आरोपी चालक विजय सिंह गुज्जर ने अचानक अपने गले में रस्सी डाल ली और आत्म-हत्या करने का प्रयास करने लगा। जिस कारण मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
इस संबंध में वादी के तहरीरी सूचना के आधार पर थाना सोनौली पर आरोपी ट्रक चालक विजय सिंह गुज्जर के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 49/2026 धारा 224 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर
अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी अभियुक्त का नाम पता विजय सिंह गुज्जर पुत्र रंग लाल गुज्जर, निवासी: श्री चन्द्रपुरा, थाना राजगढ़, जिला अलवर, राजस्थान बताया जा रहा है
महराजगंज से ब्यूरो चीफ विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट




