*थाना नैनी पुलिस टीम द्वारा 04 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की रेलवे लाइन की पटरी लदी हुई डीसीएम, 01 चार पहिया वाहन व घटना में प्रयुक्त 02 ऑक्सीजन गैस सिलेंडर बरामद ।*
चेकिंग के दौरान चोरी की रेलवे लाइन की पटरी (20 फिट 10 इंच के 20 पीस, 6 फीट 4 इंच के 19 पीस तथा 5 फीट 2 इंच के 21 पीस) लदे हुए वाहन (डीसीएम), 01 चार

आज दिनांक 01.06.2026 को थाना नैनी पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि टीएसएल कम्पनी जो कई वर्षो से बन्द पडी है, उसमें रेलवे लाइन की पटरी को गैस कटर से काटकर चोरी करके डीसीएम पर ले जाया जा रहा है, जिसके आधार पर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान चोरी की रेलवे लाइन की पटरी (20 फिट 10 इंच के 20 पीस, 6 फीट 4 इंच के 19 पीस तथा 5 फीट 2 इंच के 21 पीस) लदे हुए वाहन (डीसीएम), 01 चार पहिया कार हुंडई वरना कम्पनी तथा घटना में प्रयुक्त 02 ऑक्सीजन गैस सिलेंडर के साथ 04 अभियुक्तगण 1. राकेश पटेल पुत्र रमेश पटेल निवासी देवरख अरैल थाना नैनी जनपद प्रयागराज 2. शर्मा राजपूत पुत्र छेद्दू राजपूत निवासी लोदन का पुरवा थाना सुल्तानपुर घोष जनपद फतेहपुर 3. किशन निषाद पुत्र रामसजीवन निषाद निवासी एडीए कालोनी थाना नैनी जनपद प्रयागराज 4. सोनू पुत्र चौधरी निवासी घोघापुर थाना औद्यौगिक क्षेत्र जनपद प्रयागराज को थाना नैनी क्षेत्रान्तर्गत टीएसएल कम्पनी के बाहर प्रयागराज मिर्जापुर हाइवे से गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 278/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*पूछताछ का विवरण-*
पूछताछ पर अभियुक्त शर्मा राजपूत उपरोक्त द्वारा बताया गया कि मैं डीसीएम का ड्राइवर हूं, मुझे किराये पर बुलाया गया था और बताया था कि रेलवे की पटरी टीएसएल कम्पनी से लेकर जाना है । हम सभी टीएसएल कम्पनी के पीछे से जहां पर रेलवे लाइन पडी है वहा पर गये और कटी हुई रेलवे की पटरियों को डीसीएम में लोड किया तथा लोड करके प्रयागराज शहर की तरफ जा रहे थे तभी आपलोगों ने पकड लिया है । रेल पटरी काटने वाले सामान के बारे में पूछने पर सभी ने बताया कि हमारे साथी लवकुश ने रेलवे पटरी कटवाकर पूर्व में कटर आदि सामान भेजवा दिया है ।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1. राकेश पटेल पुत्र रमेश पटेल निवासी देवरख अरैल थाना नैनी जनपद प्रयागराज, उम्र 35 वर्ष ।
2. शर्मा राजपूत पुत्र छेद्दू राजपूत निवासी लोदन का पुरवा थाना सुल्तानपुर घोष जनपद फतेहपुर, उम्र 44 वर्ष ।
3. किशन निषाद पुत्र रामसजीवन निषाद निवासी एडीए कालोनी थाना नैनी जनपद प्रयागराज, उम्र 24 वर्ष ।
4. सोनू पुत्र चौधरी निवासी घोघापुर थाना औद्यौगिक क्षेत्र जनपद प्रयागराज, उम्र 35 वर्ष ।
*बरामदगी का विवरण-*
• चोरी की रेलवे लाइन की पटरी (20 फिट 10 इंच के 20 पीस व 6 फीट 4 इंच के 19 पीस तथा 5 फीट 2 इंच के 21 पीस)
• डीसीएम रजिस्ट्रेशन नम्बर UP33AT6521
• 01 कार हुंडई वरना कम्पनी रजिस्ट्रेशन नम्बर UP70AP7775
• घटना में प्रयुक्त 02 ऑक्सीजन गैस सिलेंडर
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0-278/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना नैनी कमि0 प्रयागराज ।
*गिरफ्तारी /बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्र0नि0 बृजकिशोर गौतम, थाना नैनी कमिश्नरेट प्रयागराज
2. उ0नि0 मनोज सिंह, थाना नैनी कमिश्नरेट प्रयागराज ।
3. का0 राहुल राठौर, थाना नैनी कमिश्नरेट प्रयागराज ।
4. का0 राकेश, थाना नैनी कमिश्नरेट प्रयागराज ।




