Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSE-Paperhttps://rknews24.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedटॉप न्यूज़बिजनौरयूपी

बिजनौर की पावन धरा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन, 1645 परिवारों को मिले भूमिधरी अधिकार पत्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग को उसका अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। लंबे समय से भूमि अधिकारों की प्रतीक्षा कर रहे

बिजनौर, 1 जून 2026। आज जनपद बिजनौर के आलमपुर गावड़ी स्थित पावन धरा पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात देते हुए पाकिस्तान से विस्थापित होकर वर्षों से बिजनौर में रह रहे 1645 परिवारों को भूमिधरी अधिकार पत्र वितरित किए। इसके साथ ही 50 पूर्व सैनिकों और लीजधारकों को भी लाभ प्रदान किया गया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग को उसका अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। लंबे समय से भूमि अधिकारों की प्रतीक्षा कर रहे विस्थापित परिवारों को आज कानूनी स्वामित्व मिलने से उनके जीवन में नई सुरक्षा और स्थिरता आएगी।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के लाभार्थियों को भी आवंटन पत्र और चेक वितरित किए गए। साथ ही विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता को दी गई। 

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। प्रशासन द्वारा सुरक्षा, यातायात, पेयजल एवं अन्य व्यवस्थाओं के विशेष इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में भाग लेकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। 

यह कार्यक्रम बिजनौर के विकास और विस्थापित परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। 

 

रिपोर्ट – रविल कुमार 

जिला ब्यूरो चीफ बिजनौर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!