महराजगंज पुलिस साइबर क्राइम थाना महराजगंज की बड़ी कार्रवाई, एपीके फाइल भेजकर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर अपराधी हुए गिरफ्तार
अभियान के तहत दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया

महराजगंज।पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में साइबर क्राइम थाना महराजगंज को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। नोडल अधिकारी साइबर क्राइम/अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम के नेतृत्व में चलाए जा रहे हॉट-स्पॉट (संदिग्ध मोबाइल लोकेशन एवं एटीएम) अभियान के तहत दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।अपराध करने का तरीका :पूछताछ में ज्ञात हुआ कि अभियुक्त विभिन्न बैंकों में अपने एवं अन्य व्यक्तियों के नाम से बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी की धनराशि को उन खातों में मंगाते थे। इसके बाद व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों को आरटीओ चालान, गैस कनेक्शन केवाईसी अपडेट, पीएम किसान योजना तथा अन्य सरकारी योजनाओं के नाम पर फर्जी एपीके (APK) फाइल भेजी जाती थी। पीड़ित द्वारा उक्त फाइल डाउनलोड करते ही उसके मोबाइल की जानकारी एवं बैंकिंग विवरण अपराधियों के नियंत्रण में आ जाते थे, जिसके माध्यम से बैंक खातों से धनराशि निकाल ली जाती थी।महाराष्ट्र निवासी से ₹4.40 लाख की ठगी का खुलासा : जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्तों ने महाराष्ट्र निवासी बलराम राजभर को गैस कनेक्शन केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर फर्जी एपीके फाइल भेजी थी। पीड़ित द्वारा फाइल डाउनलोड करने के उपरांत उसके बैंक खाते से ₹4,40,000 (चार लाख चालीस हजार रुपये) की धोखाधड़ी कर उक्त धनराशि अपने बैंक खातों में स्थानांतरित करा ली गई तथा बाद में एईपीएस (AEPS) एवं एटीएम के माध्यम से धनराशि की निकासी कर ली गई। साइबर क्राइम थाना द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, बैंकिंग लेन-देन एवं संदिग्ध मोबाइल लोकेशन के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम
निकेश पुत्र नरेन्द्र निवासी बैदौली टोला छोटकी बारी, थाना निचलौल,मिथुन पुत्र छोटेलाल निवासी बैदौली टोला बनरहिया,थाना निचलौल बताया जा रहा है गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
अभिलाष यादव, साइबर क्राइम थाना,महराजगंज,आरक्षी प्रदीप कुमार, साइबर क्राइम थाना, महराजगंज,आरक्षी पियूषनाथ तिवारी, साइबर क्राइम थाना, महराजगंज,आरक्षी संतोष शर्मा, साइबर क्राइम थाना, महराजगंज आमजन के लिए सावधानियां :किसी भी अज्ञात नंबर से प्राप्त APK फाइल डाउनलोड न करें।केवल अधिकृत ऐप स्टोर से ही एप्लिकेशन डाउनलोड करें।
किसी भी लिंक या फाइल को खोलने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें।
किसी के साथ ओटीपी, यूपीआई पिन, बैंक विवरण या स्क्रीन शेयरिंग की अनुमति साझा न करें।यदि गलती से कोई संदिग्ध फाइल डाउनलोड हो जाए तो तुरंत इंटरनेट बंद करें, बैंक खाते को सुरक्षित करें और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।महराजगंज पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी अज्ञात लिंक, एपीके फाइल अथवा केवाईसी अपडेट के नाम पर प्राप्त संदेशों पर विश्वास न करें तथा किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा निकटतम पुलिस स्टेशन पर संपर्क करें।
महराजगंज से ब्यूरो चीफ विनय त्रिपाठी की रिपोर्ट




