Welcome to RK NEWS 24 MEDIA   Click to listen highlighted text! Welcome to RK NEWS 24 MEDIA
BREAKING NEWSE-Paperयूपी

नवीगंज चौकी पर सीज खड़े कंटेनर में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग

एक कंटेनर मंगलवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग में जलकर खाक हो गया।

नवीगंज चौकी पर सीज खड़े कंटेनर में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग

 

बेवर थाना क्षेत्र की नवीगंज पुलिस चौकी पर सीज कर खड़ा किया गया एक कंटेनर मंगलवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग में जलकर खाक हो गया। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते उसने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवीगंज चौकी क्षेत्र के तरावादेव टोल प्लाजा पर ट्रैफिक सीओ दीपशिखा के नेतृत्व में ‘एल्कोहल ब्रेथ एनालाइजर’ अभियान चलाया गया था। शनिवार और रविवार को की गई इस चेकिंग के दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले चालकों के वाहनों को सीज किया गया था। इन्हीं वाहनों को चौकी परिसर के पास खड़ा कराया गया था। मंगलवार दोपहर करीब 11:30 बजे कोल्डड्रिंक से लदे इस सीज कंटेनर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान तेज धमाकों के साथ कंटेनर के टायर फटने लगे, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बेवर फायर ब्रिगेड की गाड़ी सूचना के करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची। हद तो तब हो गई जब आग बुझाने के दौरान ही दमकल वाहन का पानी खत्म हो गया। इससे वहां मौजूद लोगों में आक्रोश पनप गया और वे विभाग की कार्यप्रणाली पर चर्चा करने लगे। लोगों ने कहा कि एक तो गाड़ी देर से आई और ऊपर से इतनी छोटी गाड़ी भेजी गई जिसका पानी आग पूरी तरह बुझने से पहले ही खत्म हो गया। बाद में सूचना मिलने पर करीब एक घंटे की देरी से किशनी फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कंटेनर में लदा करीब एक तिहाई माल व कंटेनर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया है। फिलहाल नुकसान के सटीक आंकड़ों का आकलन किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!